फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   डीआईओएस सहित पांच लोगों का मोबाइल का डाटा हुआ डिलीट

डीआईओएस सहित पांच लोगों का मोबाइल का डाटा हुआ डिलीट

Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस सहित पांच लोगों का मोबाइल का डाटा हुआ  डिलीट
मैनपुरी। डीआईओएस कार्यालय में उस समय हलचल तेज हो गई जब एक के बाद-एक पांच लोगों के मोबाइल का डाटा अचानक बिना कुछ किए डिलीट हो गया। इनमें खुद डीआईओएस भी शामिल थे। माना जा रहा है कि जितने लोग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की वेबसाइट से जुड़े थे उनके मोबाइल का डाटा डिलीट हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विभाग द्वारा मेल पर प्रतिदिन सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। डीआईओएस ने समय से सूचना उपलब्ध कराने के लिए इस वेबसाइट से अपने मोबाइल को जोड़ने के साथ ही प्रभारी एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, ललितेश त्रिपाठी, रचित शाहू, शिल्पी शाहू आदि के मोबाइल भी जुड़वा रखे थे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह अचानक सबसे पहले रचित शाहू के मोबाइल का सारा डाटा, मेमोरी कार्ड सहित डिलीट हो गया। रचित अन्य लोगों को फोन करते कि रघुराज सिंह पाल, डीआईओएस जीएस राजपूत, ललितेश त्रिपाठी और शिल्पी शाहू के मोबाइल का डाटा देखते ही देखते डिलीट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय लोगों की मानें तो पिछले तीन दिन से उन लोगों के मोबाइल पर एक मैसेज आ रहा था। जिसमें राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की मेल आईडी से छेड़छाड़ की जानकारी दी जा रही थी। वे लोग पासवर्ड बदलना भी चाह रहे थे कि इससे पहले डाटा डिलीट हो गया। इसका कोई और भी कारण हो सकता है। फिलहाल आईटी सेल की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed