फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिटायर्ड फौजी से 50 हजार रुपये लूटे

रिटायर्ड फौजी से 50 हजार रुपये लूटे

Thu, 23 Nov 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी से 50 हजार रुपये लूटे
money loot
एटा। सेवानिवृत्त फौजी से दिनदहाड़े पल्सर सवार बदमाश पचास हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सेवानिवृत्त फौजी ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव रुपधनी निवासी नत्थू सिंह पुत्र देशराज सेना से सेवानिवृत्त है। बुधवार को उन्होंने शहर की एसबीआई की मुख्य शाखा से पचास हजार रुपये बीमा की किश्त आदि के लिए निकाले थे। पैसों को थैले में रखकर वह पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन


कचहरी रोड स्थित एक दुकान के सामने पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनसे नकदी भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। इस पर फौजी ने शोर मचाया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पल्सर सवार बदमाश भाग चुके थे। मामले की जानकारी पर सक्रिय पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नत्थू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गई है। बदमाशों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed