फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आशाएं सेवाभाव से निभाएं अपनी जिम्मेदारी: डीएम

आशाएं सेवाभाव से निभाएं अपनी जिम्मेदारी: डीएम

Wed, 23 Aug 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
आशाएं सेवाभाव से निभाएं अपनी जिम्मेदारी: डीएम
आशाएं सेवाभाव से निभाएं अपनी जिम्मेदारी: डीएम - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

जिला स्तरीय आशा सम्मेलन बुधवार को श्री गणेश इंटर कालेज के सभागार में किया गया। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आशाएं ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं, जच्चा बच्चा की देखभाल और उपचार कराने का पुनीत कार्य कर रही हैं।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में आशाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। मातृत्व एवं शिशु मृत्युदर कम करने, उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आपकी है। आशाएं सेवाभाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, परिवार कल्याण के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता बढ़ाकर महिलाओं में और जागरूकता लाएं। योजनाओं की पूरी जानकारी रखें।
विज्ञापन


सीएमओ डा. रंगजी द्विवेदी ने आशाओं को मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने, अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय से टीकाकरण कराने, क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण कर परिवार नियोजन की जानकारी देने का आशाओं को संकल्प दिलाया। इस मौके पर गत वर्ष में प्रत्येक ब्लाक की उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन-तीन आशाओं, आशा संगनियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5-5 हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप 3-3 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में दो-दो हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा सम्मेलन में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश, डा. वीके राजपूत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. पवन कुमार, यूनीसेफ डॉ. सफदर अली खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed