फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कौन होगा सिकंदर, 23 मई का कैलेंडर बताएगा

कौन होगा सिकंदर, 23 मई का कैलेंडर बताएगा

Thu, 16 May 2019 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
कौन होगा सिकंदर,  23 मई का कैलेंडर बताएगा
एटा। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर काउंट डाउन शुरू हो चुका है। अब मतगणना में सात दिन शेष हैं। मतगणना की तारीख नजदीक आते-आते चर्चाएं फिर से जुबां पर हैं। लोगों में भी ईवीएम से निकलने वाले फैसले को लेकर उत्सुकता है। वहीं राजनीतिक दल भी मंथन में जुटे हैं। उधर, मतगणना स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मतदान के बाद फैसले को जानने के लिए प्रत्याशियों के साथ जिले के 15 लाख मतदाताओं को 23 मई का बेसब्री से इंतजार है। कौन जीतेगा, कौन हारेगा जैसे प्रश्नों के जवाब लोगों के जेहन में हैं। 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए मंडी परिसर में बैरीकेडिंग का काम तेजी से चल रहा है। मतगणना के लिए टिन शेडों में बाहर गैलरी बनाई गईं। जिनमें विधानसभा वार मतों की गणना की जाएगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विस क्षेत्र में 14 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर समेत चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम जल्द शुरू करने की तैयारी है। सीडीओ उग्रसेन पांडेय बताते हैं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा। हर विस क्षेत्र में 14 टेबल लगाई जा रही हैं। मतगणना स्थल की सुरक्षा भी चाक चौबंद की गई है। सेना के जवानों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगाल।
विज्ञापन

नहीं निकलेगा विजय जुलूस
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। प्रशासन इस पर पूरी नजर रखेगा। डीएम और एसएसपी ने सभी अधिकारियों को जुलूस पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई प्रत्याशी ऐसा करता है, तो यह भी आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी मतगणना: डीएम
कासगंज। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को प्रात: 8 बजे से मंडी समिति अमांपुर रोड पर की जाएगी। मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना हेतु नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वरों, मतगणना सुपरवाइजरों एवं मतगणना सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मतगणना कार्मिक प्रत्येक दशा में प्रात: 6 बजे तक मंडी पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें। मतगणना पहचान पत्र व नियुक्ति आदेश अवश्य साथ लाएं। मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। किसी विवाद में न पड़ें और न किसी से दोस्ती निभाएं। भारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। जिले की तीनों विधानसभाओं हेतु मतगणना हॉल बनेंगे। जिनमें 14-14 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी, एक टेबिल अलग से एआरओ की होगी। प्रत्येक टेबल पर एक-एक और एआरओ टेबिल पर दो माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। प्रेक्षक द्वारा हर राउंड में दो मशीनें औचक रूप से चेक कर मिलान कर सकते हैं। यदि गड़बड़ी मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट, उप जिलानिर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मतगणना स्थल के अंदर बीड़ी, सिगरेट, गुटका, तंबाकू, माचिस, लाइटर वर्जित रहेगा। गेट पर ही तलाशी ली जाएगी। पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। कंट्रोल यूनिट की सील चेक कर लें। रिजल्ट बटन दबाते ही परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। स्वयं भी नोट करें और मतगणना अभिकर्ताओं को भी दिखाएं। ईवीएम लाने ले जाने के लिए प्रत्येक टेबल पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात रहेंगे। सीडीओ, प्रभारी कार्मिक डा. दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed