फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नाले में गिरी कार, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल

नाले में गिरी कार, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Sat, 22 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नाले में गिरी कार, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी  घायल
नाले में गिरी कार, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी (किशनी)। समान में मोहर्रम की ड्यूटी करने के बाद कार से वापस थाने लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में कार में सवार दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है। किशनी थाने में तैनात व मूलरूप से मेरठ के दौराला थाने के गांव भराला निवासी एसआई साहब सिंह की ड्यूटी शुक्रवार को मोहर्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समान में लगी थी। रात के समय ड्यूटी खत्म होने के बाद एसआई, थाने में तैनात आरक्षी अजीत सिंह निवासी कुंवरसेन कागारोल आगरा, हरिओम सिंह निवासी काशिमपुर बलदेव मथुरका और अवधेश रावत निवासी नगला तेजा थाना सैंया आगरा के साथ निजी होंडा सिटी कार से वापस थाने के लिए चल दिए।
विज्ञापन


किशनी समान मार्ग पर रात करीब 10 बजे अचानक सामने गाय आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर कैची गढ़ी के नाले में जाकर पलट गई। हादसे के बाद वहां आसपास मौजूद लोगों ने नाले में घुसकर घायल पुलिसकर्मियों को कार से बाहर निकाला। सभी के शस्त्र इकट्ठा किए और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शस्त्र कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एसआई साहब सिंह, हरिओम और अजीत को सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं अवधेश को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों को फोन द्वारा सूचना दी।
विज्ञापन


एसपी ने सैफई जाकर पूछा हाल
हादसे में एसआई सहित चार पुलिसकर्मियों घायल होने के बाद एसपी अजय शंकर राय ने सैफई पहुंचकर हाल जाना। शनिवार की सुबह दरोगा के परिजन भी पहुंच गए। एसपी ने घायलों का हाल जानने के साथ ही चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी ली। एसआई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशी ने दिया खून
पुलिसकर्मियों क घायल होने के बाद सैफई में खून की आवश्यकता पड़ गई। वहां मौजूद मुंशी ने एसआई को खून देकर उसकी जान की हिफाजत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed