फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भरथना का सुपारी किलर सहित पांच गिरफ्तार, तीन भागे

भरथना का सुपारी किलर सहित पांच गिरफ्तार, तीन भागे

Fri, 18 May 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
भरथना का सुपारी किलर सहित पांच गिरफ्तार,  तीन भागे
फिरोजाबाद। क्राइम ब्रांच एवं थाना उत्तर एवं नारखी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ककरऊ कोठी के पास अंतरजनपदीय सुपारी किलर सहित पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। तीन साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 मई को थाना नारखी के रजावली चौराहे से एटा रोड पर बदमाशों द्वारा सीसीटीवी कैमरे का काम करने वाले व्यक्ति से तमंचे के बल पर बाइक यामहा एफजेड व अन्य सामान लूट लिया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली थी कि नारखी ब्लाक में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अन्य घटना को अंजाम दिए जाने के लिए ककरऊ कोठी की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ उत्तर प्रवेश कुमार व नारखी प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने तीन टीमों के साथ ककरऊ चौराहे की घेराबंदी की। जेल रोड की ओर से मारुति वैन एवं एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ लिया, तीन मौके का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में सुपारी किलर इटावा के भरथना कस्बा के गांधीनगर निवासी आशु यादव उर्फ जय पुत्र समरथ सिंह यादव, थाना उत्तर ककरऊ कोठी निवासी टीटू उर्फ शिवम पुत्र पप्पू यादव, रसूलपुर गली नंबर आठ निवासी इमरान पुत्र कदीर खान, झील की पुलिया जलेसर रोड निवासी शानू सैफी पुत्र याकूब सैफी, थाना टूंडला के जरौली खुर्द निवासी संजीव यादव उर्फ दीपक पुत्र भूरी सिंह हैं।

भागे साथियों के नाम हींग की मंडी थाना मंटोला आगरा निवासी मुन्ना उर्फ रिजवान पुत्र रियाजुद्दीन, नई आबादी रेहना निवासी पप्पू कश्यप उर्फ विशाल मोहन पुत्र विजय कुमार कश्यप, अमान पुत्र याकूब निवासी झील की पुलिया थाना उत्तर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed