{"_id":"5957e83f4f1c1b59448b4b3b","slug":"81498933311-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र बंदकर आंगबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र बंदकर आंगबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन पर प्रदर्शन करतीं आंगबाड़ी कार्यकत्रियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने शनिवार को काम बंद करके विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार से वायदा पूरा करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग को सरकार बनने के 120 दिन के बाद पूर्ण करने का लिखित पत्र दिया था। लेकिन ये सरकार ने अभी तक हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया। जिलाध्यक्ष आसमा कुलश्रेष्ठ ने कहा प्रदेश सरकार अक्तूबर 2016 में कार्यकत्रियों का मानदेय चार हजार, सहायिकाओं का दो हजार, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को तीन हजार मानदेय देने का वायदा किया था। आज तक ही नहीं मिला।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को धनराशि उन्हीं के एकाउंट में भेजने, मानदेय को 15 हजार करने की मांग की। मोहिनी कुलश्रेष्ठ, आरती सक्सेना, रेखा देवी, सुनीता देवी, सरला देवी, नयनतारा,हेमा, सुमित्रा देवी, सुनीता जैन, दीपा, राजकुमारी आदि रहीं।