फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गीतांशी, देवर्षिका और अनुराग ने किया टॉप

गीतांशी, देवर्षिका और अनुराग ने किया टॉप

Tue, 07 May 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
गीतांशी, देवर्षिका और अनुराग ने किया टॉप
खुशी मनाते स्कूल के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। मंगलवार को जारी हुए सीआईएससीई के बारहवीं और दसवीं के रिजल्ट में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाया रहा। बारहवीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल की गीतांशी सिंह 95.75 अंक लेकर जिला टॉपर बनी हैं, जबकि 94.75 फीसदी नंबरों के साथ इशिता सिंह दूसरे स्थान पर हैं। नमन और प्रदुम्न तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, दसवीं में देवर्षिका और अनुराग दोनों ही 97.2 फीसदी अंक लेकर टॉपर बने हैं, जबकि 96.6 फीसदी अंक लेकर भक्ति वेदांत वृंदावन स्कूल का मोहन श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि 95.4 नंबर के साथ वेदांत गर्ग और भक्ति वेदांत स्कूल का ही अक्षय परमार तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
जनपद में सीआईएससीई बोर्ड के केवल चार स्कूल हैं। तकरीबन 545 छात्र-छात्राओं ने बारहवीं और दसवीं का एग्जाम दिया था। मंगलवार को जब रिजल्ट जारी हुआ तो दोनों में ही मथुरा का सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाया रहा। बारहवीं और दसवीं में इसी स्कूल के बच्चे टॉपर बने हैं। इस स्कूल का रिजल्ट 90 फीसदी से भी अधिक रहा है। खास बात यह है कि जो भी टॉपर बने हैं वह सेल्फ स्टडी से हैं। ट्यूशन या कोचिंग से यह टॉपर दूर ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल बढ़ गए टॉपरों के नंबर मथुरा। पिछले साल के मुताबिक इस साल 12वीं और 10वीं के टॉपर के नंबर बढ़ गए हैं। पिछले साल दसवीं में टॉपर बने छात्र के नंबर 97 फीसदी थे, जबकि 12वीं में 95.25 थे। लेकिन इस साल दोनों के ही नंबर बढ़ गए हैं। 12वीं के टॉपर ने 95.75 फीसदी अंक हासिल किए हैं। दसवीं के टॉपर ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। केवल टॉपर ही नहीं बल्कि दूसरे छात्रों के नंबरों में भी इजाफा हुआ है। कुल रिजल्ट भी पिछले साल की तुलना में बेहतर बताया जा रहा है। दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले छात्र-छात्राएं भी पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed