{"_id":"5aac09704f1c1ba8768b5d91","slug":"71521224048-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर और घरों में शुरू हुईं नवरात्र की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर और घरों में शुरू हुईं नवरात्र की तैयारियां
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। माता रानी के श्रंगार के लिए महिलाएं आकर्षक मूर्ति, पोशाक व चुनरी की खरीदारी कर रही हैं।
18 मार्च से होने वाले नवरात्रों के लिए शहर के प्रमुख राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम सहित प्रमुख मंदिरों सजावट का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं घरों में महिलाओं ने नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। नवरात्र के लिए मातारानी की आकर्षक मूर्ति, पोशाक, चुनरी, पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है।
मातारानी की पीतल की आकर्षक मूर्ति बाजार में उपलब्ध है, जिस पर पीतल का कलर किया गया है। यह मूर्ति 1200 रुपये किग्रा बिक रही है। आकर्षक कढ़ाईदार चुनरी पांच से 50 रुपये तक, दानेदार चुनरी 15 रुपये से 100 रुपये बाजार में उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी मनपसंद चुनरी, पोशाक व मूर्तियों की खरीदारी कर रही हैैं।
श्री राधाकृष्ण मंदिर के महंत पं. विजय कुमार उपाध्याय कि नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6.45 से लेकर दोपहर 12 बजे तक है। अष्टमी व नवमी एक ही दिन रहेगी। अत: अगले रविवार को नवमी मनाई जाएगी।