{"_id":"59875c8e4f1c1b671c8b45b3","slug":"71502043278-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गए युवक की रजबहा में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गए युवक की रजबहा में डूबकर मौत
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार की शाम को घर से खेत पर जाने के लिए निकले सैंहा गांव के युवक रविंद्र उर्फ रवि का शव रविवार की सुबह 10 बजे करीब एक किलोमीटर दूर कोसीखुर्द रजबहा में मिला। पुलिस का कहना है कि खेत पर जाते वक्त वह डूब गया।
रविवार को ग्रामीणों ने मगोर्रा पुलिस को सूचना दी कि कोसीखुर्द रजबहा में एक युवक का शव नजर आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को रजबहा में उतारकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को भी बुला लिया था। इसी दौरान रविंद्र (38) के परिवार वाले भी पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान कर ली। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वह खेत पर जाने के लिए निकला था। खेत पर जाने के लिए रजबहा पार करते वक्त वह डूब गया। परिजन रात भर तलाश करते रहे पर उसका सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।