{"_id":"595e7f994f1c1b893f8b4689","slug":"71499365273-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जों के खिलाफ लामबंद हुए संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जों के खिलाफ लामबंद हुए संत
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बैठक में संत।
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। ब्रजभूमि में जगह-जगह मंदिरों और संतों के आश्रमों पर अवैध कब्जा किए जाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को इन घटनाओं के विरोध में वृंदावन के संत समाज ने गोविंदघाट स्थित बड़ा रासमंडल पर बैठक बुलाई। बैठक में थाना रिफाइनरी के गांव बाद स्थित व्यासनंदिनी मंदिर पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जे के प्रयास पर रोष जताया गया।
बैठक में मंदिर के महंत लाड़लीशरण दास ने बताया कि अवैध कब्जे को लेकर गांव के ही हरस्वरुप सिंह और उसके पुत्र गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, शशिपाल और शेखर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थानीय पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई न होने से पांचाें आरोपी मंदिर में रहने वाले संतों को जान से मारने की धमकी देने के साथ प्रताड़ित कर रहे हैं।
मलूकपीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज एवं महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज ने कहा कि यदि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी न हुई तो संत समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस अवसर पर महंमत कमलदास, प्रह्लाद दास, रामप्रवेश दास, श्यामसुंदर दास, सनतकुमार दास, रामस्वरुप दास, माधवदास, जयराम दास, सुंदरदास, भक्तिदास उपस्थित थे।