{"_id":"5b001ab44f1c1be4408b654e","slug":"61526733492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अब रात में पकड़ेंगे बिजली चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अब रात में पकड़ेंगे बिजली चोर
Updated Sat, 19 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अब बिजली विभाग रात में जिले भर में अभियान चलाकर बिजली चोरों को पकड़ेगा। शासन के निर्देश पर गठित की गई अधिशासी अभियंताओं की टीमों के साथ पुलिस मौजूद रहेगी। एसपी ने टीमों के साथ रहने वाली पुलिस कर्मियों को भी नामित कर दिया है। बिजली विभाग का जिले में उपभोक्ताओं पर 1.18 अरब रुपया बकाया चल रहा है।
शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। बकाए पर कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ता दोबारा कटिया कनेक्शन से बिजली चेारी कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में मीटर को बाईपास करके बिजली चोरी करने की शिकायतें मिलने के बाद शासन ने रात में जिले भर में अभियान चलाकर बिजली चोरी रोकने को कहा है।
जिले में चार टीमों का गठन किया गया है। शासन के निर्देश के बाद एसपी ने हर टीम के साथ विशेष रूप से पुलिस टीम को नामित कर दिया है। पुलिस टीम चेकिंग के दौरान अधिशासी अभियंताओं के साथ पूरे समय मौजूद रहेगी। मैनपुरी। शासन के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने चार टीमें गठित कर दी हैं। अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, आरबी राय, राजकुमार, ओमप्रकाश की टीमों में दो-दो एसडीओ सहित छह सदस्य होंगे।