फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60,000 Residents Face Acute Water Crisis After Supply Disrupted in Agra Cantonment

Agra: जल संकट से जूझता छावनी क्षेत्र, पानी खरीदने को मजबूर हजारों परिवार; जर्जर व्यवस्था ने बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 03 Jul 2026 11:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

आगरा छावनी परिषद क्षेत्र में तीन पानी की टंकियां ध्वस्त होने और पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण चार दिनों से जलापूर्ति बाधित है, जिससे करीब 60 हजार लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। प्रशासन ने शाम तक आंशिक जलापूर्ति बहाल करने का दावा किया है, जबकि क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
 

विज्ञापन
60,000 Residents Face Acute Water Crisis After Supply Disrupted in Agra Cantonment
छावनी परिषद के रहने वाले लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के छावनी परिषद क्षेत्र में तीन पानी की टंकियां तोड़े जाने के बाद पेयजल संकट गहरा गया है। चार दिनों से जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। पानी नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


नौलक्खा निवासी खुशी ने बताया कि चार दिनों से पानी नहीं आने से परेशानी हो रही है। शहजादी मंडी निवासी सुधीर वर्मा ने कहा कि लगातार शिकायत करने के बावजूद जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से पानी नहीं आने की शिकायतें लगातार उनके पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में उन्होंने परिषद के अधिकारियों से बात की है। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया है लेकिन क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। वहीं छावनी परिषद के जलापूर्ति के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया पानी कि जलकल विभाग ने बिजलीघर पर पाइपलाइन बंद कर दी थी, उसे शिफ्ट किया गया था इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित थी। लाइन सही हो गई है। कुछ क्षेत्र में जलापूर्ति शाम तक बहाल कर दी जाएगी। बताया कि जो पानी की टंकी तोड़ी गई थी, उससे टोरंट की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम ने नाले से अपनी पाइपलाइन शिफ्ट की थी। उन्होंने आपूर्ति बंद कर दिया था। बता दें कि छावनी परिषद में 40 वर्ष पहले 5 वार्डों में टंकियां बनाई गई थीं। इस समय तीन वार्ड में टंकी जर्जर होने के कारण उनको ध्वस्त कर दिया गया है। इसके लिए जलापूर्ति के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। छावनी परिषद के जलापूर्ति विभाग के इंचार्ज ने बताया कि मौजूदा समय में 6 हजार लीटर का एक पानी का टैंकर हैं, जिससे क्षेत्र में सप्लाई की जाती है।


वाटर रिजर्वायर भी पड़े हैं जर्जर
छावनी परिषद ने पानी की टंकियों के पास वाटर रिजर्वायर भी तैयार कराए थे वे भी जर्जर हैं, उनमें स्टोर किया गया पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। मोहम्मद इसरार खान ने बताया कि शहजादी मंडी में के पूरे क्षेत्र में हैंडपंप भी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed