फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

Wed, 21 Mar 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया  शिलान्यास
फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3448 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 253.37 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्रों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना, किसान ऋण माफी व स्वच्छ भारत मिशन योजना के साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्रों को मंच पर बुलाकर लाभान्वित किया। किसानों को ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर 3448 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही नगर निगम फिरोजाबाद व शिकोहाबाद नगर पालिका के दो करोड़ 53 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। बीपीएल श्रेणी के 8800 से अधिक परिवारों को फ्री बिजली कनेक्शन, दो हजार के करीब शौचालय के निर्माण के लिए धनराशि आवंटन, आशा बहुओं को 1500 मोबाइल सैट का वितरण, एक हजार से अधिक महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड की धनराशि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2690 ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को आवास दिलाने के साथ ही शहरी क्षेत्र में 519 लाभार्थी को लाभान्वित किया गया। 41631 किसानों को ऋण माफी का लाभ दिलाया गया।
विज्ञापन


350 परिवारों को शादी अनुदान व 158 कन्याओं को मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के तहत विभाग की ओर से शादी कराई गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 476, वृद्धावस्था योजना के तहत पांच सौ पात्रों को स्वीकृत पत्रों का वितरण किया गया। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के तहत 46 पात्रों को वितरण व 250 दिव्यांगजन पेंशन के स्वीकृति पत्रों का ही वितरण किया गया। इसके साथ ही आसफाबाद पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। बिजली में सुधार को सोफीपुर में 440 केवीए का बिजली घर की स्थापना शीघ्र ही होगी। आवारा जानवरों गाय आदि के लिए भी जिले में स्थान का चिन्हांकन कर लिया है। शीघ्र ही इसको बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed