फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सुरों के सरताज ने खुसरो की सरजमीं को बताया संगीत का मक्का

सुरों के सरताज ने खुसरो की सरजमीं को बताया संगीत का मक्का

Wed, 26 Dec 2018 10:48 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सुरों के सरताज ने खुसरो की सरजमीं को बताया संगीत का मक्का
सुरों के सरताज ने खुसरो की सरजमीं को बताया संगीत का मक्का - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। हजरत अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली में खुसरो भले ही बेगाने हों, उनको लेकर राजनीति हो लेकिन कला के कद्रदान कलाकार उन्हें भगवान मानते हैं। न जाने कितने कवि साहित्यकार और संगीतकार पटियाली में खुसरो की जन्मस्थली पर आकर अपनी कला का तीर्थ करने की ख्वाहिश रखते है। कई कवि और कलाकार यहां आकर अपनी इस ख्वाहिश को पूरा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

पटियाली के समाजसेवी इशार मियां बताते हैं कि पद्मभूषण महाकवि गोपालदास नीरज करीब छह वर्ष पूर्व पटियाली के कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने अपनी व्यस्तता के बीच खुसरो के जन्मस्थान से मिले कवि सम्मेलन के निमंत्रण को स्वीकार किया। वे यहां आए। उनके आने पर जब आयोजक अगवानी कर रहे थे तब कार से उतरते ही गोपालदास नीरज ने सबसे पहले जमीन से मिट्टी उठाई और उसे चूमते हुए माथे से लगाया और बोले आज मेरी कविता का तीर्थ हो गया। यह देखकर आयोजक भी हैरान रहे गए। आयोजकों की हैरानी उस समय और बढ़ गई जब उन्होंने काव्यपाठ करने के बाद पारिश्रमिक लेने से इंकार कर दिया। पटियाली के लोगों के बीच यह चर्चा आज भी होती है। समाजसेवी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मुंबई के एक बड़े सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल करीम सवा पटियाली आए। उन्होंने खुसरो की स्मृति में बने पार्क और पुस्तकालय को निहारा और वहीं से फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान को फोन कर उनसे बात कराई। प्रसिद्ध संगीतकार रहमान ने कहा कि हम चाहते हैं कि खुसरो की जन्मस्थली पर हमारा कार्यक्रम हो। सारा खर्चा भी हम ही करेंगे। बस ऐसा हो जाए तो हमारे संगीत का हज हो जाएगा। इसके अलावा फिल्म अदाकार सलमा आगा, संगीतकार जावेद अख्तर भी खुसरो की जमीन पर आने की ख्वाहिश जता चुके हैं। कवि, साहित्यकार, संगीतकार खुसरो की जन्मस्थली की तीर्थ और हज मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed