फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Danger Looms in Agra: 15-Metre Drain Wall Collapses, Soil Erosion Threatens Nearby Homes and Road

आगरा: जगदीशपुरा में नाले की 15 मीटर दीवार ढही, घरों के पास शुरू हुआ मिट्टी का कटान; हादसे का डर

Fri, 04 Sep 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:24 AM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा में आंबेडकर पार्क के पीछे नाले की करीब 15 मीटर दीवार ढह गई, जिससे बारिश के पानी के साथ मिट्टी का कटान शुरू हो गया है। नाले के किनारे बने घरों और सड़क पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, जबकि पार्षद ने पहले भी मरम्मत के लिए शिकायतें करने की बात कही है।
 

विज्ञापन
Danger Looms in Agra: 15-Metre Drain Wall Collapses, Soil Erosion Threatens Nearby Homes and Road
जगदीशपुरा में ढही नाले की दीवार, हादसे की आशंका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 जगदीशपुरा क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के पीछे नाले की दीवार ढह गई। इससे बारिश में जलभराव होने के कारण नाले की दीवार से कटान भी शुरू हो गया है। लोगों ने किसी हादसे की आशंका जताई है। इस नाले का करीब 15 मीटर हिस्सा टूटकर गिरा है।
विज्ञापन


नाले के किनारे ही लोगों के घर बने हुए हैं। दीवार गिरने से नाले के पानी से मिट्टी का कटान शुरू हो गया है, जिससे सड़क का हिस्सा भी धंसने के कगार पर है। क्षेत्रीय पार्षद प्रीति भारती ने बताया कि इस नाले की मरम्मत के लिए पूर्व में कई बार पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन नगर आयुक्त ने किसी पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की। इंजीनियरों ने आकर नापजोख कर ली, लेकिन अब दीवार गिरने के बाद लोगों की चिंता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। 
विज्ञापन


जागेश्वर नगर में खुले नाले में गिर रहे लोग, ढकने की मांग
वार्ड 28 जागेश्वर नगर, दयालबाग में टैगोर नगर को नगला पदी से जोड़ने वाला नाला खुला है। क्षेत्रीय पार्षद चौ. प्रेमदास ने इसे ढकने की मांग की है। उन्होंने उप नगर आयुक्त सरिता सिंह को क्षेत्र में सेनेटरी इंस्पेक्टर जगेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण कराया। मौके पर क्षेत्रीय निवासी सचिन ने बताया कि नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। बारिश में पॉलिथीन, सिल्ट भरने से यह सड़क पर आ जाती है। लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। ऐसे में नाले की सफाई कराकर इसे ढक दिया जाए। आए दिन मवेशी और दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed