{"_id":"5aac096b4f1c1b21578b518a","slug":"41521224043-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला फरार बंदी लालू यादव, तीनों सिपाही भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला फरार बंदी लालू यादव, तीनों सिपाही भेजे जेल
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय से बंदी के भागने के मामले में प्रतिसार निरीक्षक की तहरीर पर तीनों सिपाहियों एवं बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों सिपाहियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने भागे बंदी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वो हाथ नहीं लगा।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पिल्खतर निवासी लालू उर्फ प्रदीप यादव बिजली चोरी एवं ट्रैक्टर लूट के आरोप में जेल में बंद था। गुरुवार को अपर जिला जज अष्टम के न्यायालय में पेशी के लिए कांस्टेबल सोबरन सिंह लेकर आया था। कोर्ट से लौटते वक्त लालू यादव सिपाही को धक्का मार कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
बंदी भागने की सूचना पर एसपी सिटी राजेश ंसिह, सीओ सदर अभिषेक राहुल एवं थानाध्यक्ष मटसेना सुनील भारद्वाज मौके पर पहुंचे। मामले में प्रतिसार निरीक्षक की तहरीर पर सिपाही सोबरन, होशियार सिंह, भागमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष मटसेना का कहना है कि तीनों सिपाहियों को जेल भेज दिया गया है।