{"_id":"5a7f2a9c4f1c1b0a7b8b636e","slug":"31518283420-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशोमति मैया से बोले नंदलाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशोमति मैया से बोले नंदलाला...
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
यशोमति मैया से बोले नंद लाला..
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
एटा महोत्सव मेें शुक्रवार रात को भजन गायिका कविता पौडवाल के भजनों ने सभी को भक्ति में सराबोर किया। इस दौरान गायिका कविता पौडवाल ने ऐसा समां बांधा, जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी रातभर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित किशोर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने किया। कविता पौडवाल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने ‘तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए.., आज तेरा जगराता माता.., यशोमति मैया से बोले नंद लाला..’ के साथ-साथ अपनी मां अनुराधा पौडवाल द्वारा प्रस्तुति किए गए छठ गीत बहंगी लचकत जाए से पूरा महफिल को भक्ति विभोर कर दिया।
कविता ने कार्यक्रम की शुरुआत जय माता दी के भजन के साथ की। भजनों को सुनकर लोग नृत्य करने को मजबूर हो गए। एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ वरुण कुमार, रनवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, प्रेमपाल धनगर, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलर्स आफ इंडिया कार्यक्रम आज
एटा। प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी ने सूचित किया है कि राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी 2018 एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में रविवार को कलर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।