फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गृह विभाग ने जन्माष्टमी पर मथुरा को किया अलर्ट

गृह विभाग ने जन्माष्टमी पर मथुरा को किया अलर्ट

Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
गृह विभाग ने जन्माष्टमी पर मथुरा को किया  अलर्ट
मथुरा। जन्माष्टमी और 15 अगस्त को लेकर मथुरा को अलर्ट किया गया है। गृह विभाग ने अतिरिक्त चौकसी के लिए कहा है। दिल्ली में हुई इंटरस्टेट को-आर्डिनेशन बैठक में हर सूचना को साझा करने के भी निर्देश दिए गए। निर्देशों के मद्देनजर श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


इस बार 15 अगस्त और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक ही दिन है। जन्माष्टमी पर लाखों भक्तों की भीड़ मथुरा में पहुंचती है। 13 अगस्त से ही लोगों का आना शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के अलावा विदेशों से भी आठ से दस लाख के करीब कृष्ण भक्त मथुरा पहुंचते हैं। ऐसे में व्यवस्था व चौकसी को लेकर दो दिन पहले दिल्ली में भी इंटरस्टेट को-आर्डिनेशन मीटिंग हुई थी।
विज्ञापन



एसपी क्राइम राजेश सोनकर इन मीटिंग में शामिल हुए थे। मीटिंग में 15 अगस्त के साथ ही जन्माष्टमी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। गृह विभाग ने भी मथुरा को अलर्ट करते हुए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा है। एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने बताया कि जो वांछित अपराधी हैं और एक राज्य से दूसरे राज्य में वारदात करते हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए भी संयुक्त मुहिम चलाई जाएगी। अपराधियों का रिकार्ड एक दूसरे से शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे इंतजाम:
रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी
सभी ट्रेनों को चेक किया जाएगा
बस स्टैंड पर भी चेकिंग की जाएगी
सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात होगी
संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी
सभी होटल और धर्मशालाएं चेक की जाएंगी
संदिग्ध आवाजाही वाले इलाकों पर रहेंगी खुफिया निगाहें
जन्मस्थान पर पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहेंगे
सभी प्रमुख मंदिरों का बनेगा सुरक्षा घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed