{"_id":"5949671f4f1c1b243d8b46e1","slug":"31497982751-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथ नहीं देने पर युवक को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथ नहीं देने पर युवक को जान से मारने की धमकी
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। दबंग ने एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये चौथ के रूप में मांगा है। साथ ही दो दिन में रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे पीड़ित का परिवार परेशान है। पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से जान माल की गुहार लगाई है।
बरियारमऊ निवासी राज कुमार यादव एक किसान हैं। मंगलवार को तहसील दिवस में वह कई ग्रामीणों के साथ पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक से जानमाल की गुहार लगाई। राजकुमार ने बताया कि गांव का ही युवक 18 जून को उसके घर पहुंचा और तमंचा लहराते हुए 50 हजार रुपये की मांग की।
चेतावनी दी अगर दो दिन में रुपयों का इंतजाम करके नहीं दिया तो जान से मार दिया जाएगा। वह भय के कारण रिश्तेदार और परिवार के कुछ लोगों को साथ लेकर तहसील पहुंचा। उसने अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर जान माल सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने मक्खनपुर प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।