फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 policemen retired in Agra range on up government orders

योगी सरकार के आदेश पर आगरा रेंज के 22 पुलिसकर्मियों की नौकरी से 'छुट्टी'

Fri, 12 Jul 2019 07:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
22 policemen retired in Agra range on up government orders
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा रेंज में शुक्रवार को 22 पुलिसकर्मियों को समय से पहले ही जबरन सेवानिवृत्त कर घर भेज दिया गया। इन सभी के खिलाफ 10 से अधिक दंडात्मक कार्रवाई हो चुकी थी। सभी की उम्र 50 से ज्यादा है। ये सिपाही और हेड कांस्टेबल पद पर थे। 
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा नौ पुलिसकर्मी मथुरा के हैं। आगरा के चार, फिरोजाबाद के छह और मैनपुरी के तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। माना जा रहा है कि और भी ऐसे पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। स्क्रीनिंग कमेटी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को निर्देश दिए थे कि दागी पुलिसकर्मियों की छुट्टी कर दी जाए। इसी पर आगरा रेंज के चारों जिलों में स्क्रीनिंग कमेटी ने 50 से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों की सूची बनाई। उन्हें अब तक की सर्विस में मिले दंड की संख्या देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

जिनकी चरित्र पंजिका लाल रंग से रंगी थी, उन्हें जबरन सेवानिवृत्त किया गया। इनमें से कई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जांच के बाद इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन पुलिसकर्मियों को भी इसमें शामिल किया जो ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले दो सालों में जितने पुलिसकर्मी लूट में जेल गए हैं, उनकी सूची पहले ही शासन को जा चुकी है। इन पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। इनमें आगरा के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।

आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि शासन के निर्देश पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर रेंज के 22 पुलिसकर्मियों को समय पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed