फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कुख्यात साहून नहीं चढ़ रहा पुलिस के हत्थे

कुख्यात साहून नहीं चढ़ रहा पुलिस के हत्थे

Sat, 09 Sep 2017 08:24 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात साहून नहीं चढ़ रहा पुलिस के हत्थे
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
मथुरा। कुख्यात साहून मेव को जमीन निगल गई या आसमान। सवा महीने पहले विशंभरा में हुई पुलिस मुठभेड़ से भागा पांच लाख का इनामी साहून अब तक मथुरा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा जबकि कुख्यात को पकड़ने में मथुरा पुलिस के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। ऐसे में डीजीपी ने साहून को पकड़ने के लिए एक बार फिर से मथुरा पुलिस को टास्क दिया है।
विज्ञापन

दो अगस्त को विशंभरा में साहून मेव के होने की सूचना पर पहुंची स्वाट टीम की उससे मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में कासिम की मौत हो गई और साहून पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था। पांच लाख के इनामी को पकड़ने के लिए डीजीपी ने एसटीएफ और मथुरा पुलिस को टास्क दिया पर पुलिस सवा महीने बीत जाने के बाद भी उसे पकड़ने में नाकाम रही। पुलिस सूत्रों की माने तो दो दिन पहले डीजीपी सुलखान सिंह ने सख्ती बरतते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई को कुख्यात को सलाखों के पीछे पहुंचाने का फरमान जारी किया है। एसएसपी का कहना है कि स्वाट टीम समेत पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं, जल्द ही कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में होगा। एसएसपी ने बताया कि आधा दर्जन राज्यों से साहून पर पांच लाख का इनाम है। इस पर करीब 200 मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed