फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   21 Bighas Of Wheat Crop Burnt To Ashes Due To Fire In etah

एटा में खेतों में लगी आग: 21 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, नुकसान देख किसान की पत्नी हुई बेहोश; छलके आंसू

Wed, 24 Apr 2024 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

एटा जिले के निधौली कलां क्षेत्र में आग लगने से 21 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के एक घंटे बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। 

 

विज्ञापन
21 Bighas Of Wheat Crop Burnt To Ashes Due To Fire In etah
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र के गांव मनौरा और मगरौली में मंगलवार रात खेतों में आग लग गई। जिससे 21 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के एक घंटे बाद दमकल की टीम पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। गांव मनोरा में तीन लोगों की 15 बीघा फसल जली। फसल में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जबकि मगरौली में आग लगने का कारण मालूम नहीं हो सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन



 

गांव मनौरा के ईश्वर दयाल, हीरालाल और रमेश चंद्र ने पांच-पांच बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी। मंगलवार रात के समय इन तीनों के खेतों में विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ईश्वर दयाल के खेत के पास ही सैकड़ों बीघा खेत की फसल पड़ी हुई थी। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची।

गांव वालों को सूचना मिली तो मौके पर भीड़ लग गई। लोग अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास करने लगे। ईश्वर दयाल की पत्नी कुसमा देवी फसल में लगी आग देखकर बेहोश हो गई। गांव वालों ने बताया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक हम लोगों की पूरी फसल जल चुकी थी। आग अन्य खेतों में पहुंचने से बच गई।

 
विज्ञापन

वहीं गांव मगरौली में वीरेंद्र ने मंगलवार को ही छह बीघा खेत में गेहूं की फसल काटी थी। देर शाम करीब 8 बजे घर पहुंचा। कुछ ही देर में सूचना मिली कि उसके खेत में आग लग गई है। इस पर वीरेंद्र व अन्य ग्रामीण खेत पर पहुंचे। इन लोगों ने काफी प्रयास किए, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। जबकि फायर ब्रिगेड की टीम भी काफी देर में पहुंची। जिसके चलते पूरी फसल जलकर बर्बाद हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed