{"_id":"5cdd7e0dbdec22077654e728","slug":"201558019597-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की बेटी की शादी में ‘पिता’ का फर्ज निभाएगी मथुरा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की बेटी की शादी में ‘पिता’ का फर्ज निभाएगी मथुरा पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बेटी की विदाई का सपना अपने साथ ले गए प्रधान आरक्षी विजयनाथ की दुर्घटना में हुई मौत के बाद जनपद पुलिस उनकी बेटी की शादी में एक पिता का फर्ज निभाएगी। पुलिस विभाग ने बेटी के कन्यादान का अहम फैसला लिया है। इसके लिए वृंदावन पुलिस ने जहां 2 लाख 21 हजार रुपये एकत्र किए हैं वहीं मथुरा पुलिस ने लगभग 4 लाख की रकम जुटाई है। मृतक सिपाही विजयनाथ की बेटी की शादी 17 मई को होनी है। इस शादी में मथुरा से 6 लाख 21 हजार रुपये बतौर कन्यादान सिपाही की बेटी को दिए जाएंगे। मथुरा का पुलिस विभाग शादी में पंहुचकर यह धनराशि मृतक सिपाही के परिवार को सौंपेगा।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के अंतर्गत पप्पू ढाबे के पास 23 अप्रैल की रात अपराधियों का पीछा करते समय प्रधान आरक्षी विजयनाथ सिंह चौहान की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें उनकी मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही विजयनाथ चौहान मूल रूप से फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ में निकाऊ के रहने वाले थे। उनकी सबसे बड़ी पुत्री प्रीति की शादी 17 मई को आझईखुर्द निवासी पीएसी में तैनात वीरपाल के पुत्र इंजीनियर उमेश पाल से होनी है। पुत्री की शादी तय करने के बाद विजयनाथ शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और अपनी बेटी की विदाई का सपना देख रहे थे लेकिन उनका यह सपना दुर्घटना में हुई मौत के कारण पूरा नहीं हो पाया। अब साथी पुलिसकर्मी उनकी बेटी को कन्यादान के रूप में यह सौगात देकर पिता का फर्ज निभाएंगे।