फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी शिक्षकों पर मेहरबान एबीएसए, एका के अलावा अन्य ब्लाकों से नहीं आई सूची

फर्जी शिक्षकों पर मेहरबान एबीएसए, एका के अलावा अन्य ब्लाकों से नहीं आई सूची

Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
फर्जी शिक्षकों पर मेहरबान एबीएसए, एका के अलावा अन्य ब्लाकों से नहीं आई  सूची

विज्ञापन
फिरोजाबाद। फर्जी शिक्षकों पर खंड शिक्षाधिकारी मेहरबान हैं। बड़ी संख्या में ब्लाकों में फर्जी शिक्षक छुपे हुए हैं, मगर एका छोड़कर अन्य किसी ब्लाक से सूची नहीं आई है।

जबकि सीडीओ ने एबीएसए को संदिग्ध शिक्षकों की सूची सौंपने के निर्देश दिए हैं। निजी फायदे के लिए शिक्षाधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।


जिले में पांच फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। करीब 30 से भी अधिक शिक्षक संदिग्ध सूची में हैं, उनकी विभाग जांच करा रहा है। सीडीओ नेहा जैन ने सभी ब्लाकों के एबीएसए से सूची मांगी थी कि अपने क्षेत्र के संदिग्ध शिक्षकों के नाम लिख कर दें।
विज्ञापन


सिर्फ एका ब्लाक से सूची आई है। उसमें करीब 14 शिक्षकों के नाम हैं। अन्य ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारी फर्जी शिक्षकों को चिन्हांकित करने से बच रहे हैं। जबकि हर ब्लाक में फर्जी शिक्षकों की भरमार है। बीएसए अरविंद पाठक ने कहना है कि एका ब्लाक की सूची आ चुकी है। अन्य ब्लाकों के एबीएसए को फिर से कहा है संदिग्ध शिक्षकों की सूची भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी सूची न देकर दावा पेश कर रहे हैं कि उनके ब्लाक में कोई फर्जी शिक्षक नहीं हैं। अगर विभाग एबीएसए से शपथ पत्र मांग लें कि उनके ब्लाक में कोई भी फर्जी शिक्षक नहीं हैं। इसके बाद विभागीय पोल खोलने की संभावना है।

ड्रेस, स्वेटर वितरण के नाम पर फिरोजाबाद शहर से सटे एक ब्लाक में वसूली की जा रही है। शिक्षकों के मुताबिक ड्रेस पर प्रति छात्र के हिसाब से 20 रुपये, स्वेटर में 10 रुपये मांगे जा रहे हैं।


अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों से सुविधा शुल्क निर्धारित कर दिया है। बीएसए का कहना है कि हमसे किसी शिक्षक ने शिकायत नहीं की है। शिकायत करें तो दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed