फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा सम्मेलन में गूंजा भाजपा हटाओ का नारा

सपा सम्मेलन में गूंजा भाजपा हटाओ का नारा

Tue, 09 Oct 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सपा सम्मेलन में गूंजा भाजपा हटाओ का नारा

विज्ञापन
कासगंज। पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में एटा की जनता अब कमल नहीं खिलाएगी। जनता अपना यह मन बना चुकी है। जनता का विश्वास और भरोसा समाजवादी पार्टी के शासन में है। एटा और कासगंज में जो विकास की नींव समाजवादी पार्टी ने रखी वह अपने आप में बड़ी मिसाल है। पूर्व सांसद देवेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के बूथ सम्मेलन में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और बूथ कार्यकर्ता अपने एक एक समर्थक का वोट बनवा लें। चुनाव में एक एक वोट का महत्व होता है। अभी की गई यह मेहनत चुनावों में रंग लाएगी। इसलिए कार्यकर्ता सजग रहकर कार्य करें। किसी भी समर्थक का वोट बनने से न रह जाए। पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने भी भाजपा सरकार के प्रशासन पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, कारोबारी व सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने भी कार्यकर्ताओं से एक एक वोट बनवाने की अपील की। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कि पार्टी की मजूबती के लिए कार्यकर्ता कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



सम्मेलन को पार्टी के नेता कैप्टन राज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर, राजवीर साहू, मोहम्मद फारूख, ममता गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान सौरभ यादव, अजंट सिंह यादव, रघुनाथ सिंह, शाहरूख राज, डा. केपी सिंह, सत्येंद्र सिंह आर्य, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed