फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्लाक कोआर्डिनेटर को स्वास्थ्य विभाग देगा टैबलेट

ब्लाक कोआर्डिनेटर को स्वास्थ्य विभाग देगा टैबलेट

Thu, 17 May 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक कोआर्डिनेटर को स्वास्थ्य विभाग देगा  टैबलेट
फिरोजाबाद। ब्लाकों में तैनात कोआर्डिनेटर को स्वास्थ्य विभाग टैबलेट उपलब्ध कराएगा। इससे आशाओं और जेएसवाई सहित अन्य भुगतान एक क्लिक पर हो जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में अक्सर शिकायत आती हैं कि ब्लाकों में आशाओं का भुगतान समय से नहीं किया जाता है। वहीं जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के लाभार्थियों को भी स्वास्थ्य विभाग समय से भुगतान नहीं दे पाता है। अब ब्लाक स्तर पर तैनात कोआर्डिनेटर को अब टैबलेट दिलाए जाएंगे। इसमें एक साफ्टफेयर अपलोड कराया जाएगा।


इसमें आशाओं को कितने का भुगतान हुआ है, कितने का नहीं। भुगतान के लिए बजट क्या है, बाउचर कितने हैं आनलाइन होगा। बाउचर प्राप्त होने के बाद सत्यापन कराकर तुरंत ही धनराशि लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि शासन स्तर पर यह प्लानिंग हुई है। जल्द ही इसे धरातल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed