फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   प्रधानाचार्य को धमकी देने वाले चार युवक गिरफ्तार

प्रधानाचार्य को धमकी देने वाले चार युवक गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य को धमकी देने वाले चार युवक गिरफ्तार
school
फिरोजाबाद। शहर के किड्स कार्नर स्कूल की प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर से 25 लाख की चौथ, पति-पुत्र, पुत्रियों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गुरुवार को गांधी पार्क स्थित भारत माता पार्क से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से धमकी देने में प्रयोग किए मोबाइल फोन के साथ ही सिम को बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने बताया तीनों आरोपी अपना कर्जा चुकाने के लिए पैसा मांग रहे थे।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के जैननगर के निवासी रूपाली भटनागर के मोबाइल पर पिछले दस दिनों से 25 लाख की चौथ देने और नहीं देने पर पति की हत्या, बच्चों का अपहरण करने के साथ ही ट्रिक फोटो वायरल भी किए जाने की धमकी दी थी। डॉ. मयंक भटनागर की तहरीर पर थाना उत्तर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चौथ मांगने और धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया था।
विज्ञापन


मामला हाईप्रोफाइल परिवार को होने के कारण एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण सिंह, थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी, एसओजी के प्रभारी नीरज मिश्रा को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस की टीमों ने मोबाइल नंबर ट्रेस करने के साथ ही आरोपी युवकों की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी टीम एवं उत्तर थाना पुलिस ने भारत माता पार्क से घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। आरोपियों ने अपने नाम थाना उत्तर के मोहननगर के निवासी प्रशांत मित्तल, मोनू शर्मा , थाना उत्तर के दम्मामल नगर निवासी धर्मेंद्र, गांव लेखराजपुर के राजू कुमार बताए।

धमकी भेजने में जो सिम प्रयोग की गई उसे धर्मेंद्र वाल्मीकि ने लेखराजपुर निवासी राजकुमार से तीन सौ रुपया में खरीदा था। धर्मेंद्र ने सिम प्रशांत मित्तल को दो हजार रुपया में बेच दी। प्रशांत ने अपने साथी के साथ मिलकर धमकी देने का काम किया है। पुलिस ने बताया तीनों आरोपी कर्ज में डूबे हुए हैं। युवक धमकी देकर हासिल की जाने वाली रकम का प्रयोग कर्ज चुकाने में करते हैं।

प्रशांत मित्तल ने कक्षा 11 तक की पढ़ार्ई किड्स कार्नर स्कूल से की थी। वह शादीशुदा है। उसके पिता पहले कारखाना संचालक थे। बेटे को आगरा में ऑटोपार्ट्स का काम कराया था। आगरा जाने को गाड़ी की व्यवस्था कर दी थी। लेकिन वह आगरा कम जाया करता था।

मोनू तीन बार जेल जा चुका है। पिछले दिनों कटरा पठानान स्थित मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट किए जाने के मामले में वह जेल गया था। मोनू की हरकत के कारण शहर का माहौल तक बिगड़ने की स्थिति बन गई थी। पिछले दिनों भी एक अन्य मामले में जेल गया था।


मोबाइल व सिम बेचने वाले लेखराजपुर निवासी राजू कुमार ने धर्मेंद्र को पचास रुपया का सिम बिना अभिलेख के तीन सौ रुपया में बिक्री की। जबकि उसी सिम को धर्मेंद्र वाल्मीकि ने अपने मित्र प्रशांत मित्तल को दो हजार रुपया में बिक्री की थी। धर्मेंद्र ने 1750 रुपया कमाए थे। सिम का कोई पता न चले इस कारण ही इस सिम का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed