{"_id":"599dbc9a4f1c1b76568b456b","slug":"201503509658-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक, यहीं मिले थे युवकों के शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दो अज्ञात युवकों को कालिंदी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण रास्ते से गुजरे तो शव को ट्रेक पर पड़ा देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के कुछ दूरी पर ही पुलिस ने तमंचा, रस्सी व आधार कार्ड बरामद किया है। जिस पर फर्रुखाबाद का पता लिखा हुआ है। शिनाख्त न होने के बाद पुलिस शव मोर्चरी में रखवाए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव सरबा के समीप से गुजर रही रेलवे ट्रेक पर दो युवकों के कटे शव ट्रेक पर पडे़ होने की सूचना, मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों व आसपास के गांव में शव शिनाख्त के प्रयास भी किए मगर कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस को शव से कुछ दूरी पर शराब की बोतल, एक तमंचा, रस्सी और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर फर्रुखाबाद का पता लिखा हुआ था। चर्चा है कि मंगलवार रात को दोनों युवक कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आए थे। वहीं शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने शवों को सील कर मोर्चरी के लिए भेजा है।
वहीं शव के समीप ही शराब की बोतल तमंचा आदि मिलने के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शराब पीेने के बाद कुछ लोगों में विवाद हुआ। जिसके बाद युवकों को ट्रेन के सामने फेंक दिया गया होगा।
थानाध्यक्ष का कहना है कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आत्महत्या है या हत्या इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।