{"_id":"5bc8c36abdec2269960bac52","slug":"191539883882-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट के आधार पर बनेंगे 2019 के परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट के आधार पर बनेंगे 2019 के परीक्षा केंद्र
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शासन ने 2019 बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी कर इस वर्ष भी आनलाइन केंद्र बनाने को हरी झंडी दी है। मेरिट के आधार पर बनने वाले परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष 57 हजार 155 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्र निर्धारण में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को वरीयता दी जाएगी।
वहीं एडिड एवं स्ववित्तपोषित परीक्षा केंद्रों के लिए मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों तक अनिवार्य रूप से सीसीटीवी- वायस रिकार्डर लगाने के निर्देश हैं। इतना ही नहीं विद्यालयों की सुविधाओं के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। बताते चलें कि इस वर्ष जिले में 57155 बोर्ड परीक्षा आवेदक हैं। इनमें 33995 हाईस्कूल एवं 23116 इंटर परीक्षार्थी शामिल हैं।
डिबार संस्थाओं में वाहय केंद्र व्यवस्थापक
परीक्षा नीति में विद्यालय प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाने को हरी झंडी मिली है। वहीं डिबार प्रधानाचार्यों वाले केंद्रों पर डीआईओएस द्वारा वरिष्ठता क्रम के आधार पर वाहय केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया जाएगा। गत वर्ष तक की कार्रवाई में जिले के 14 विद्यालय एवं संस्था प्रमुख डिबार सूची में शामिल थे।
विज्ञापन
छह सदस्यीय जिला परीक्षा समिति
छह सदस्यीय जिला परीक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। वहीं सदस्यों में डीआईओएस, बीएसए के अलावा दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य जिनमें एक अनिवार्य रूप से ग्रामीण अंचल का होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी भी परीक्षा समिति के सदस्य होंगे।
शासन द्वारा 18 बिंदुयी सूचना में निर्धारित अंकों की मूल्यांकन नीति के आधार पर मेरिट के अनुसार ऑन लाइन परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विद्यालयी सुविधाओं की सूची व सत्यापन आख्या परिषद को प्रेषित कर दी गई है।
एनडी वर्मा, डीआईओएस