{"_id":"5a60ec154f1c1b83268b5236","slug":"191516301333-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Currency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। सहकारी ग्राम विकास बैंक में किसान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर हजारों रुपये गबन करने के आरोप में शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफीसर एवं एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
थाना नारखी के गांव नगला नेक निवासी भगवान सिंह पुत्र स्वर्गीय सेतीलाल को खेती के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। उन्होंने ऋण के लिए उत्तर-प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा फिरोजाबाद से संपर्क किया। बैंक में उनकी मुलाकात अतर सिंह पुत्र बस्तीराम निवासी गांव चंडिका से हुई। ऋण स्वीकृत कराने के लिए उसे रविवार को अतर सिंह ने अपने गांव चंडिका बुलाया था। जहां पहले से ही बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफीसर बैठे थे।
आरोप है कि बैक अधिकारियों ने सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। जब कुछ दिन बाद वो बैंक में ऋण की जानकारी करने गया तो बैंक मैनेजर ने फाइल निरस्त होना बता कर टरका दिया। दिसंबर 2017 में जब बैंक का नोटिस घर पहुंचा तो किसान के होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला कि 15 जून 2009 को बैंक से उसके नाम पर 70 हजार रुपये का ऋण बैंक लिया गया। किसान रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं। भगवान सिंह ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अतर सिंह निवासी चंडिका, थाना टूंडला, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफीसर सहकारी ग्राम विकास बैंक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।