{"_id":"5bbba3de867a55281551cf13","slug":"181539023838-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसराना में फायरिंग, भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष से थाने में खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसराना में फायरिंग, भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष से थाने में खींचतान
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना/फिरोजाबाद। सोमवार रात को जसराना क्षेत्र में फायरिंग को लेकर बवाल हो गया। जसराना में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के साले द्वारा क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा घेराबंदी करने की आशंका पर प्राइवेट गनर ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आक्रोशित लोगों ने एटा-जसराना जाम कर दिया। चेयरमैन तहरीर देने थाना जसराना पहुंचे तो विपक्षियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से खींचतान और धक्कामुक्की कर दी। इससे माहौल गरमा गया। एसपी देहात सहित कई थाने का फोर्स पहुंच गया।थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जसराना के नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के साले सोनू गुप्ता तथा मझउआ निवासी अंकित पुत्र कैलाशचंद्र गुप्ता सोमवार रात आठ बजे अपनी कार नगर पंचायत परिसर में खड़ी करने के लिए गए थे। गाडी खड़ी करके स्कूटी से घर लौटते समय कुछ लोगों द्वारा मंडी के पास घेराबंदी किए जाने पर सोनू के साथ मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष के प्राइवेट गनर ने फायरिंग कर दी। मंडी के समीप फायरिंग की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इधर मोहल्ला टीकेतपुरा निवासी वंशी ठाकुर और शिवम ठाकुर का आरोप है नगर पंचायत अध्यक्ष कि उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई है।
वंशी ठाकुर पक्ष के आक्रोशित लोगों ने शिकोहाबाद-एटा रोड जाम कर दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।वहीं चेयरमैन अवनीश गुप्ता का पक्ष थाना जसराना तहरीर देने के लिए पहुंच गए। जब लोगों को पता लगा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पक्ष के लोग थाने पर है तो भीड़ जाम स्थल से थाना जसराना पहुंच गई। थाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता भी मौजूद थे। यहां दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। तनातनी के बीच ही अवनीश गुप्ता के साथ खींचतान कर दी गई। उनके साथ धक्कामुक्की हो गई। अवनीश गुप्ता का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता की गई लेकिन पुलिस वालों ने किसी को रोका तक नहीं।
विज्ञापन
एसपी देहात महेंद्र सिंह,सीओ जसराना प्रेम प्रकाश यादव व सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी,सिरसागंज अजय चौहान व कई थानों का फोर्स पहुंच गया। सीओ जसराना प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि फायरिंग एवं जाम लगाने के मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाने में चेयरमैन से हुई धक्कामुक्की पर कहा दोनों पक्ष एक साथ आ जाने के कारण हॉट-टॉक हुई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। थाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी और सिरसागंज के नगर पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे भी पहुंच गए।