फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चेकिंग के साथ ही घर-घर जाकर होगी बकाए की वसूली

चेकिंग के साथ ही घर-घर जाकर होगी बकाए की वसूली

Sun, 20 May 2018 10:03 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के साथ ही घर-घर जाकर होगी बकाए की  वसूली
मैनपुरी। जिले में पूरी बिजली-पूरा बिल अभियान शीघ्र शुरू होगा। चोरी रोकने के साथ ही अब बिजली विभाग वसूली अभियान भी चलाएगा। उपभोक्ताओं पर चल रहे 1.12 अरब रुपये के बकाए की वसूली सात टीमें करेंगी। एसडीओ के नेतृत्व में गठित की गई टीमों के साथ जेई भी मौजूद रहेंगेे।
विज्ञापन


पूरी बिजली-पूरा बिल अभियान के तहत बकाएदारों से बिल वसूली पर विभाग ने जोर दिया है। बिजली चोरी रोकने के साथ ही अब वसूली शुरू होगी। बड़े बकाएदारों की आरसी काटकर विभाग वसूली के लिए डीएम कार्यालय भी भेज रहा है। बकाया वसूली के लिए एसडीओ के नेतृत्व में सात टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


वसूली के समय हर टीम के साथ संबंधित क्षेत्र के जेई मौजूद रहेंगे। उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर टीमें वसूली करेंगी। देहात सर्किल के उपभोक्ताओं पर विभाग का एक अरब रुपया बकाया है। देहात में सबसे ज्यादा नलकूप कनेक्शन धारकों पर जबकि सिटी सर्किल के उपभोक्ताओं पर 12 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग ने 97 लाख बकाए पर 43 बड़े बकाएदारों की आरसी जारी करके वसूली के लिए डीएम कार्यालय भेजी हैं। बड़े बकाएदार चिह्नित करके वसूली के लिए आरसी तैयार की जा रही हैं। पूरी बिजली पूरा बिल अभियान केे तहत उपभोक्ताओं से बकाए का 1.12 अरब रुपया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed