{"_id":"5afd7d624f1c1be7408b6091","slug":"181526562146-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में किट नहीं, आपरेशन वाले मरीज हो रहे रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में किट नहीं, आपरेशन वाले मरीज हो रहे रेफर
Updated Thu, 17 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल सहित जनपद भर की स्वास्थ्य सेवाएं बीमार हैं। एक तरफ जहां अस्पताल में दवाइयों की बड़ी संख्या में कमी चल रही है। वहीं कुछ आवश्यक उपकरण भी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अब ब्लड बैंक से खून न मिलने के कारण सीजेरियन प्रसव के लिए मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
जनपद में खून उपलब्ध होने की जगह मात्र जिला अस्पताल की ब्लड बैंक है। यहां से ही जनपद भर के मरीजों के लिए खून एक्सचेंज किया जाता है। यहां एक सप्ताह से ब्लड जांच की किट नहीं है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों के साथ ही शासन को भी दे दी गई है। इसके बाद भी ब्लड किट प्राप्त नहीं है। केवल ब्लड किट की दिक्कत ही नहीं, अस्पताल में कई प्रकार की दवाइयां भी उपलब्ध नहीं है।
दो माह से अस्पताल संकट से जूझ रहा है। जरूरत पड़ने पर सामाजिक संस्थाओं ने भी अस्पताल में पहुंचकर दवाइयां व उपकरण उपलब्ध कराए हैं। अस्पताल प्रशासन की मांग के बाद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। ब्लड जांच किट न होने के कारण जरूरतमंदों को खून नहीं मिल पा रहा है। इस कारण सीजेरियन मरीजों को रेफर किया जा रहा है।