फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 शिक्षकों को सम्मान मिला

उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 शिक्षकों को सम्मान मिला

Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 शिक्षकों को सम्मान  मिला
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए चर्चा हुई। इसके अलावा स्कूलों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन


बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालयों के बच्चों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक चाह लें तो सभी विद्यालयों को बदलते देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएं। खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक सभी बच्चों का पहले मूल्यांकन करें। इसके बाद उनके स्तर को समझकर शिक्षण कार्य करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पहल से ही विद्यालयों में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास के संचालन पर भी जोर दिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए राजेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, निशंका जैन, रेनू, शिखा शर्मा, दीपक वर्मा, सरिता, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह, पवन कुशवाह, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, बृजबिहारी, प्रशांत कुमार, प्राची, सौरभ कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, रंजीत मिश्रा, शिवप्रताप, रामकांत शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अमर प्यारी, नरेंद्र कुमार, नीरज शाक्य, देवेश राजपूत, अभय प्रताप, अनुराधा यादव, विनीत कुमार, विष्णु कुमार को प्रमाणपत्र देकर बीएसए को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed