फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सैंपल दवा की बिक्री करते पकड़ा मेडिकल स्टोर संचालक, भरे नमूने

सैंपल दवा की बिक्री करते पकड़ा मेडिकल स्टोर संचालक, भरे नमूने

Wed, 23 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सैंपल दवा की बिक्री करते पकड़ा मेडिकल स्टोर संचालक, भरे नमूने
medicine
एटा/अवागढ़। कस्बा में नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिलने पर बुधवार को औषधि निरीक्षक ने छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर फिजीशियन सैंपल दवा की बिक्री होते हुए मिली। इसके साथ ही दुकान पर गंदगी और फ्रिज नहीं मिलने पर औषधि निरीक्षक ने नाराजगी जताई। कार्रवाई को देखते हुए मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने अवागढ़ के गोवर्धन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान दुकान पर सैंपल दवा मोनेसेफ-200 की बिक्री होती मिली। निरीक्षक ने दवा का नमूना लिया। साथ ही दुकान में गंदगी और दवाओं का रखरखाव सही नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया। वहीं योगी मेडिकल स्टोर से एक इंजेक्शन और सीरप का नमूना लिया गया। दुकान पर फ्रिज और एक्सापायर दवाओं का सही रखरखाव नहीं होना पाया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अनियमितताएं मिलने पर दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सैंपल के लिए आने वाली दवा की बिक्री प्रतिबंधित है। जिसके लिए दवा विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई के लिए औषधि अनुज्ञापन अधिकारी को पत्र लिखा गया है। छापेमारी के दौरान कस्बा के कई मेडिकल स्टोर पर ताले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed