{"_id":"598c9dc24f1c1bcd0f8b4683","slug":"171502387650-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर(कासगंज)।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल में आया हुआ था।
गुरुवार की सुबह ग्राम गनेशपुर से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी गई। शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने युवक के शव की शनाख्त पवन कुमार पुत्र केशव निवासी ललूखेड़ा मारहरा के रूप में की। बताया गया कि युवक गनेशपुर में अपनी ससुराल कालीचरन पुत्र मुंशीलाल के यहां आया हुआ था।
बताया कि वह बुधवार को दिन में शराब के नशे में रेल लाइन की ओर पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस मामले को अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने उसके शव को ट्रैक से हटवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई कर रही थी।