{"_id":"594967f54f1c1b243d8b4740","slug":"171497982965-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की हार पर टिप्पणी करके फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया की हार पर टिप्पणी करके फंसा युवक
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर की गई टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद) भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की हार पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने थाना प्रभारी से शिकायत कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी।
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय टीम की हार पर मोहल्ला बेलमपुरी निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। युवक सपा का समर्थक है। उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर सपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ तस्वीर है। इस युवक के मैसेज पर एक अन्य युवक ने भी कमेंट बाक्स में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी।
मैसेज वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने थाने जाकर विरोध प्रकट किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने पुलिस से कहा है कि उसने सोशल मीडिया पर किसी धर्म विशेष के बारे में कोई टिप्पणी नहीं है, फिर भी उसने माफी मांग ली है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि लोगों ने शिकायत की थी कि दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। एक युवक हिरासत में लिया गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करेगी।