{"_id":"5aad1c214f1c1bae758b5e68","slug":"161521294369-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर छह अधिकारियों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर छह अधिकारियों को भेजा नोटिस
Updated Sat, 17 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सीडीओ ने नुमाइश मैदान में तय कार्यक्रम के दौरान लापरवाही बरतने पर जिले के छह अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। उनसे लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद सभी अधिकारियों में खलबली की स्थिति बनी हुई है।
नुमाइश मैदान में श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रशासन ने सभी विभागों को कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही विभागीय स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी देने के लिए भी निर्देशित किया गया था। 12 मार्च को छह विभागों के स्टॉल पर कोई भी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसकी एक कॉपी डीएम प्रदीप कुमार को भी भेजी गई है।