{"_id":"59da68084f1c1bb6678b4ca1","slug":"161507485704-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दवाओं के लिए परेशान नहीं होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दवाओं के लिए परेशान नहीं होंगे मरीज
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दवाओं की कमी से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मद से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की दवाएं जिले को मिल गई हैं। दवाओं के आने के साथ ही इन्हें जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जा रहा है।
जिले में काफी समय से दवाओं की किल्लत से मरीज परेशान थे। अस्पताल में उन्हें हर मर्ज की दवा नहीं मिल पा रही थी। दवाओं की यह कमी अब दूर हो गई है। केंद्र सरकार की मद से लगभग 35 लाख की एवं प्रदेश सरकार की मद से लगभग 15 लाख की दवाएं मिल गई हैं।
इनमें सभी आवश्यक दवाएं हैं। स्वाइन फ्लू, एंटी रैबीज वैक्सीन, एंटी बाइटिक सहित अन्य दवाएं आई हैं। इन दवाओं के आ जाने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। दवाओं को जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उनकी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि मरीजों को इनका वितरण हो सके। सीएमओ डॉ. रंगजी दुबे ने बताया कि दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हुआ है।