फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   152 drugs will be supplied according to availability

152 दवाओं की उपलब्धता के अनुसार की जाएगी आपूर्ति

Fri, 07 May 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
152 drugs will be supplied according to availability
मैनपुरी। कोरोना काल में मरीजों के उपचार में दवाओं की कमी न हो इसके लिए शासन ने डेढ़ सौ से अधिक दवाओं के स्टॉक की जानकारी मांगी है। इन दवाओं की कमी होने पर इनका तेजी से उत्पादन कर आपूर्ति की जाएगी। आदेश आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दवाओं के स्टॉक की जानकारी जुटाने में लग गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए बुखार के साथ-साथ एंटीबायोटिक दवाओं की जरूरत पड़ रही है। विटामिन सी समेत अन्य इम्युनिटी बूस्टर दवाओं की कमी की भी बात भी सामने आ रही है। इससे निपटने के लिए शासन ने कुल 152 दवाओं का रिकॉर्ड मांगा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को भेजे पत्र में शासन ने इन दवाओं की जिले में उपलब्धता का डाटा मांगा है। इसमें जिला अस्पताल के स्टॉक से लेकर निजी दवा विक्रेताओं के यहां शामिल दवाएं भी शामिल हैं। पत्र आने के बाद औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने सरकारी और निजी संस्थानों को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने शासन द्वारा मांगी गई 152 दवाओं की उपलब्धता की सूची भी संलग्न की है। सभी संस्थानों से डाटा एकत्रित होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि शासन की मंशा दवाओं की आपूर्ति की है। अचानक किसी जिले में दवाओं की कमी न हो इसके लिए ये डाटा मांगा गया है। अगर जिले में इन दवाओं की कमी पाई जाती है तो सरकार द्वारा दवाओं का उत्पादन बढ़ाकर जिले को पर्याप्त मात्रा में इनकी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed