फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ग्रामीणों ने रोका अरविंद का अंतिम संस्कार, गरमाया चमरौली का माहौल

ग्रामीणों ने रोका अरविंद का अंतिम संस्कार, गरमाया चमरौली का माहौल

Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोका अरविंद का अंतिम संस्कार, गरमाया चमरौली का  माहौल
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। गुरूवार को पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले में शुक्रवार को मक्खनपुर के गांव चमरौली का माहौल फिर गरमा गया गया। परिवारीजनों ने यह कहते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया कि पूरे मामले में पुलिस उचित कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी पर दवाब डाल कर अपने अनुसार तहरीर लिखवाई और उस पर मुकदमा दर्ज किया। शव रख कर गांव में लोग हंगामा करने लगे। सपा और भाजपा नेताओं के साथ-साथ यादव महासभा के पदाधिकारी गांव पहुंच गए। पुलिस के अधिकारी भी बुला लिए गए।
विज्ञापन


गांव में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों तरफ से दर्ज मुकदमे में एफआर लगाए जाने की सहमति पर शव का अंतिम संस्कार करने को लोग राजी हुए।

थाना मक्खनपुर के गांव चमरौली निवासी अरविंद यादव पुत्र महाराज सिंह यादव की गुरुवार सुबह पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा सुबह तो काफी हंगामा के साथ पुलिस पर पीटने के आरोप लगाए थे। लेकिन गुरुवार रात को थाने में चली पंचायत के बाद समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी की तहरीर पर अवनीश,सुशील तथा अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज किया था। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के साथ अरविंद के शव का देर रात्रि जिला अस्पताल में पैनल से पोस्टमार्टम करा दिया था। रात में ही अरविंद का शव परिजनों को सौंप दिया था।

परिजन शव गांव ले आए थे। शुक्रवार की सुबह माहौल फिर गरमा गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। अरविंद की पत्नी सुखदेवी का कहना था कि उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी,बल्कि पुलिस ने जबरन हस्ताक्षर कराए थे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।

इसकी जानकारी होते ही सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान,सीओ सिरसागंज संजय रेड्डी सहित काफी फोर्स पहुंच गया। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा. लक्ष्मीनारायन यादव,सपा के एमएलसी डा.दिलीप यादव, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव,डा.हेमंत यादव सहित काफी लोग पहुंच गए।

यहां हुई पंचायत में तय हुआ कि जो मुकदमा सुखदेवी व अवनीश के ही परिजनों की ओर से लिखवाया गया है उनमें एफआर लगाई जाए। क्योंकि गांव में आपस में टकराव नहीं बढना चाहिए। सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ सहमति दे दी।


दोनों के परिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात लिख कर दे दी। इसके बाद अरविंद के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उसके बड़े बेटे सचिन ने दी।

अरविंद यादव के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने देर रात्रि में चिकित्सक के पैनल के माध्यम से कराया। पैनल में डा.नवीन जैन व डा.मनोज कुमार शामिल थे। इस दौरान की वीडियोग्राफी कराई।


मक्खनपुर। अरविंद के शव की अंत्येष्टि नहीं किए जाने की जानकारी होने पर सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान, सीओ सिरसागंज संजय रेड्डी,एसएचओ मक्खनपुर सुजात हुसैन, शिकोहाबाद लोकेश भाटी,खैरगढ़ गंगासरन,नसीरपुर मुनीश चंद्र, पीआरओ प्रवेश कुमार सहित काफी फोर्स गांव पहुंचा। शव की अंत्येष्टि होने के बाद ही फोर्स वापस लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed