फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या की कुर्सी खतरे में

जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या की कुर्सी खतरे में

Fri, 07 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या की कुर्सी खतरे में
डीएम को शपथ पत्र सौंपते जिला पंचायत सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। शुक्रवार को तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। सपा विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में अचानक 23 जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध में डीएम को शपथ पत्र दिए। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए शीघ्र जिला पंचायत की बैठक बुलाने की मांग की। डीएम ने इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया का पालन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की इस कार्रवाई से दूसरे गुट में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर संध्या यादव उर्फ बेबी यादव काबिज हैं। वह सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं। शुक्रवार को सपा से सदर विधायक राजकुमार यादव और जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा कुल 23 जिला पंचायत सदस्यों को लेकर अचानक डीएम यशवंत राव के पास पहुंचे। वहां उन्होंने वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। साथ ही आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में जिला पंचायत में मनमानी की जा रही है। साथ ही भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए उक्त 23 सदस्य उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। इस दौरान सभी सदस्यों ने डीएम यशवंत राव को शपथ पत्र भी सौंपे। साथ ही शीघ्र जिला पंचायत की बैठक बुलाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी यशवंत राव ने कहा कि वे उक्त प्रस्ताव पर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्र कार्रवाई करेंगे। इसके बाद सभी सदस्य वापस लौट गए।
विज्ञापन


इन सदस्यों ने किया समर्थन
जिन जिला पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है। उसमें वंदना यादव, अरविंद कुमार, रूप किशोर, प्रदीप, अनिल कुमार, जय सिंह, राजवती, रीना कुमारी, शांति देवी, प्रेमलता, आशुतोष यादव, सुनीता, सुचेता शाक्य, सुधा राजपूत, सोबरन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ऊषा देवी, सीमा दिवाकर, विजेता, मीनाक्षी यादव, सुमन यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ही निकाले गए थे पति
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के दो दिन पूर्व ही उनके पति अनुजेश प्रताप सिंह यादव को पार्टी से निकाला गया था। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह का कहना है कि यह उनके खिलाफ सोची समझी साजिश है। इसके तहत ही यह लामबंदी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed