फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जानलेवा न हो जाए रेलवे पुल के किनारे बने गड्ढे

जानलेवा न हो जाए रेलवे पुल के किनारे बने गड्ढे

Wed, 08 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा न हो जाए रेलवे पुल के किनारे बने गड्ढे
जानलेवा न हो जाए रेलवे पुल के किनारे बने गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
एटा। मिट्टी कट गई है, गड्ढे बढ़ रहे हैं, मगर जिम्मेदार अनजान हैं। पुल के किनारे की मिट्टी खिसकने से लोग दहशत में हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली है। बारिश के चलते पैदा हुई समस्या की अनदेखी बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-91 पर बने रेलवे पुल के किनारे मिट्टी खिसकने से बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते हादसों की संभावना बढ़ गई है। लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ और कासगंज मार्ग को शहर से जोड़ने वाले रेलवे पुल का हाल बदहाल है। सालों पुराने पुल के जर्जर होने के साथ ही पिछले दिनों हुई बारिश से पुल के दोनों ओर मिट्टी का कटान हो गया है। आलम यह है कि कटान होने से पुल की सड़क के नीचे की पूरी मिट्टी ढह गई है। मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में मिट्टी खिसकने से बड़ा हादसा होने से गुरेज नहीं किया जा सकता। इसे लेकर स्थानीय वाशिंदों की दहशत बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर एक दो बारिश और हो गईं, तो हादसा होने की संभावना बढ़ जाएगी। भगवान करे ऐसा न हो लेकिन, अगर रेलवे पुल धराशाई होता है, तो शहर का यातायात पूरी तरह से ठप हो जाएगा, क्योंकि यही पुल एटा को कासगंज और अलीगढ़ से जोड़ता है। वहीं पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग में से किसी भी विभाग के अधिकारियों ने अब तक इसे लेकर कोई पहल नहीं की है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


लोग कहते हैं
पुल के किनारे मिट्टी का कटान होने से दहशत बढ़ रही है। अगर प्रशासन ने ध्यान न दिया, तो हादसा हो सकता है।
कल्लू सैफी

मिट्टी का कटान होने से पुल पर हादसों की आशंका बढ़ गई है। बारिश होती है, तो मिट्टी और कट जाएगी।
नाजिम

शहर में रेलवे पुल से ही प्रवेश किया जाता है। अगर पुल धराशाई हुआ, तो दिक्कत बढ़ जाएगी।
मनोज जैन

शहर की हर सड़क का यही हाल है। मार्ग जर्जर हो गए हैं। विभाग की अनदेखी से मुश्किलें बढ़ रही हैं।
अनुभव वार्ष्णेय

वर्जन
पुल के दोनों ओर मिट्टी कटने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। वैसे भी यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अलीगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आती है। हालांकि मामला जनहित से जुड़ा हुआ है। इसलिए अलीगढ़ कार्यालय को अवगत करा दिया जाएगा। कोशिश रहेगी कि जल्द ही समस्या का समाधान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी दोहरे, अधिशासी अभियंता - पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed