{"_id":"5aac08764f1c1ba9758b5d79","slug":"141521223798-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल महाप्रबंधक ने किया आईटीसीआर प्रणाली का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल महाप्रबंधक ने किया आईटीसीआर प्रणाली का शुभारंभ
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उत्तर-मध्य रेल महाप्रबंधक ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दस्तक दी। वार्षिक निरीक्षण करने आए महाप्रबंधक ने रेल परिचालन से जुड़ी आईटीसीआर प्रणाली और आरपीएफ बैरक का उद्घाटन किया। महाप्रबंधक ने निर्माण रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया और पौधे रोपे।
दोपहर करीब साढे़ बारह बजे महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आईटीसीआर प्रणाली का शुभारंभ किया। इस प्रणाली के तहत रेलवे स्टेशन से गुजरने अथवा ठहराने वाले यात्री और मालगाड़ियों का लेखा-जोखा कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। पहले यह कार्य मैनुअल तरीके से किया जाता था। आईटीसीआर प्रणाली की कंट्रोलिंग यूनिट टूंडला में रहेगी। वहीं आईटीसीआर सिस्टम की जिम्मेदारी मंडल यातायात निरीक्षक हाकिम सिंह को सौंपी गई। आईटीसीआर प्रणाली के माध्यम से किसी ट्रेन के बारे में आवश्यक जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सकती है।
प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर स्थित आरपीएफ थाना व स्टेशन अधीक्षक कक्ष का निरीक्षण करने के उपरांत महाप्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आरपीएफ बैरक का उद्घाटन आरपीएफ कर्मचारी बीएन द्विवेदी से फीता कटवा कर कराया। इसके बाद उन्होंने बैरक परिसर में अशोक का पौधा रोपा। इसके बाद निर्माणाधीन रेलवे आवासीय कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। जीएम ने कुछ बिंदुओं पर रेल अधिकारियों ध्यान इंगित कर सुधार के निर्देश दिए। डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज, डीटीएम टूंडला समर्थ गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मियों व आरपीएफ में सुरक्षा कर्मियों की कमी से जुडे़ सवाल पूछे जाने पर महाप्रबंधक उत्तर-मध्य रेलवे जरूरी व्यवस्थाएं जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरी व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए निजी सेवा प्रदाता कंपनी की सेवाएं ली जाएंगी।