फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नटवरलाल ने नौकरी के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये

नटवरलाल ने नौकरी के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये

Thu, 10 Aug 2017 11:37 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
नटवरलाल ने नौकरी के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
एटा। रेलवे में क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दूर के रिश्तेदारों ने एक परिवार से नौ लाख रुपये ठग लिए। और तो और शातिरों ने रकम ऐंठने के लिए फर्जी कॉल लेटर भी भेज दिया। जब युवक इंटरव्यू के लिए पुणे महाराष्ट्र पहुंचा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी सुरजीत ने बताया कि बेटे अमोल को छह महीने पहले फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में रहने वाले दो रिश्तेदारों ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए नटरवरलाल रिश्तेदारों ने नौ लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही। सुरजीत की मानें तो शातिरों ने रेलवे में भर्ती निकलने पर फार्म भरवाया और चार लाख रुपये एडवांस ले लिए। आरोप है कि तीन महीने बाद शातिरों ने महाराष्ट्र के पुणे में इंटरव्यू का कॉल लेटर भेजा और पूरा पैसा देने पर नियुक्ति पत्र मिलने का झांसा देकर पांच लाख रुपये और ऐंठ लिए। जुलाई में जब वो बेटे को इंटरव्यू दिलाने पुणे लेकर गया तो वहां पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि शातिरों ने पांच लाख रुपये ऐंठने के लिए फर्जी कॉल लेटर भेजा था और रेलवे अधिकारियों ने लेटर फर्जी बता कर लौटा दिया। सुरजीत ने बताया वो और उसका बेटा बीस दिन से रुपये वापस लेने के लिए रिश्तेदारों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रुपये नहीं मिले। आरोप है कि अब शातिर रुपये वापस मांगने पर बेटे की हत्या की धमकी दे रहे हैं। सुरजीत ने रकम नटवरलालों के खाते में ट्रांसफर कराई थी। इसके सबूत भी उसके पास हैं। दो दिन पहले पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी ने अलीगंज पुलिस को जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed