{"_id":"5b0170064f1c1beb408b6a27","slug":"131526820870-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह पुलिसकर्मी एसपी के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह पुलिसकर्मी एसपी के निशाने पर
Updated Sun, 20 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लापरवाह पुलिसकर्मी एसपी के निशाने पर हैं। अधिकारी के सख्त तेवरों को देखते हुए लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में की गई कार्रवाई में अभी तक 10 से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। अधिकारी की कार्रवाई से साफ हो गया है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनपद के पुलिस कप्तान का चार्ज संभालने के साथ ही एसपी अजय शंकर राय ने साफ कर दिया था कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मगर कुछ लापरवाह कर्मियों को शायद यह बात आई गई लगी। मगर जैसे ही लापरवाही सामने आई अधिकारी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर साबित कर दिया कि सिर्फ कहा ही नहीं उस पर अमल भी कर रहे हैं।
कुर्रा में पुलिसकर्मी द्वारा युवक से जूतों पर नाक रगड़वाने का मामला, पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों से शव को कपड़े में सील कराने, यूपी 100 के पुलिसकर्मियों द्वारा भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट के मामले में अधिकारी ने जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। अधिकारी के सख्त तेवर देख लापरवाह पुलिसकर्मियों को यकीन हो गया कि अब या तो सुधर जाओ या फिर लाइन का रास्ता देखो।