{"_id":"5a47dac74f1c1b0a788b5b86","slug":"131514658503-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर चार सिपाही निलंबित
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा। अंबेडकर पुल पर वाहनों को रोककर चालकों से अवैध वसूली में थाना छत्ता के चार सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। वसूली करते इन सिपाहियों का वीडियो वायरल हो गया था। जांच के बाद सिपाहियों पर कार्रवाई की गई।
25 दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। एसएसपी ने वीडियो की जांच कराई। वीडियो में थाना छत्ता के चार सिपाही दिख रहे थे। वीडियो अंबेडकर पुल के नीचे का था। सुबह सात बजे ट्रक और छोटे वाहनों (मेटाडोर आदि) को रोककर सिपाही अवैध वसूली कर रहे थे। तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जांच के बाद सिपाही विकास गौतम, कुंवरपाल, कमलेश मिश्रा और सर्वेश कुमार के नाम सामने आए। एसएसपी अमित पाठक ने चारों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इससे पहले भी अंबेडकर पुल पर वसूली करते सिपाहियों का वीडियो वायरल हो चुका है। तब भी एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की थी।