{"_id":"5cdd9495bdec22072d1b8f79","slug":"121558025365-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत रास्ते पर टेंपो जाता देख चलते टेंपो से ही कूद गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत रास्ते पर टेंपो जाता देख चलते टेंपो से ही कूद गई छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अपने स्कूल से समीपवर्ती गांव टेंपो से जा रही छात्रा को गलत रास्ते पर टेंपो चालक ले जाने लगा। छात्रा ने चलते टेंपो से छलांग लगा दी। छात्रा के शोर मचाने पर नहर किनारे मौजूद ग्रामीणों ने पीछा करके टेंपो सवार दो युवकों को दबोच लिया और ढोलना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के परिजनों का कहना है कि छात्रा को अगवा करने की कोशिश की गई।
शहर के एमडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा अपने गांव वापस जखेरा जा रही थी। तभी टेपों में सवार युवक अरविंद और राजकुमार टेंपों को नगला बीच के रास्ते की ओर ले जाने लगे। इस पर छात्रा ने मना किया और टेंपो रोकने को कहा। छात्रा टेंपो के न रुकने पर टेंपो से कूद गई और चिल्लाने लगी। तभी नहर के किनारे मछली मार रहे ग्रामीणों की नजर छात्रा पर पड़ी। ग्रामीणों ने पीछा करके टेंपो सवार दोनों युवक अरविंद और राजकुमार को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस को घटना की सूचना दी और दोनों को ढोलना पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि टेंपों में सवार युवक छात्रा अगवा करने की कोशिश में थे। थाना ढोलना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।