फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दरगाहे अबरारिया पर हुई कुल शरीफ की फातिहा

दरगाहे अबरारिया पर हुई कुल शरीफ की फातिहा

Sun, 30 Dec 2018 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
दरगाहे अबरारिया पर हुई कुल शरीफ की  फातिहा

विज्ञापन
फिरोजाबाद। दरगाहे अबरारिया पर रविवार को सुबह कुरानख्वानी के साथ कुल शरीफ की फातिहा हुई, जिसमें दरगाहे अबरारिया पर हजरत सूफी सैय्यद अबरार हसन शाह जाने औलिया सरकार के सैकड़ों मुरीद एकत्रित हुए। सज्जादा नसीन व मुतवल्ली सूफी सैय्यद अंसार हुसैन शाह ने देश में अमन चैन की दुआ मांगते हुए कहा कि सूफीज्म में इंसानियत को ही सर्वोपरि माना जाता है।

सूफीज्म ही इंसान को इंसान से प्यार करना सिखाता है। सच्चा सूफी कभी इंसानों में भेदभाव नहीं करता। दुनियां में सिर्फ दरगाहें ही ऐसी जगह हैं, जहां पर सभी मजहब के लोग बिना किसी भेदभाव के शरीक होते हैं।
विज्ञापन

फतिहा के बाद रंग हुआ, जिसमें सभी कव्वालों ने एकसाथ मिलकर रंग पढ़ा- आज रंग है हे मा रंग है री ख्वाजा अबरार पिया के घर रंग है री।

जब रंग पढ़ा जा रहा था, तब सभी मुरीदेन और श्रद्धालु अश्रुपूरित निगाहों से जिक्रे धमाल कर रहे थे। वह अपने पीर की याद में भावविभोर हो रहे थे। दरगाह पर चादर चढ़ाने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। सपा एमएलसी डा. असीम यादव ने चादर पेश की। सैकड़ों लोगों ने दरगाह पर हाजिरी देकर चादर पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में महफिले-ए-समा का आयोजन हुआ, जिसमें कव्वालों ने अपने कलाम पेश किए। सगीर बीसलपुरी ने पढ़ा तेरा दर मिला गया मुझको सहारा हो तो ऐसा हो। अनवर हुसैन ने पढ़ा एक सूरत की दो मुर्तियां ख्वाजा हसन औलिया अबरार हसन औलिया। दरगाह पर नायब सज्जादा सूफी जमील नासिर अबरारी की देखरेख में लंगर का वितरण हुआ।


मौके पर सूफी इजहार, सूफी नफीस, अशोक कुमार, अनूपचंद्र जैन, जितेंद्र सिंह यादव, मंजय यादव, ब्रजकिशोर शर्मा, अतुल अग्रवाल, अकील पूर्व सभासद, केशवदेव, देशदीपक यादव, महबूब अजीज, असलम परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed